बुधन मंडल की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, स्थिति तनावपूर्ण

धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ताकोला के समीप रविवार की देर रात बुधन मंडल की मौत के बाद आक्रोशित लोगों के ने सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करने का प्रयास किया।बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया है। जबकि सूत्रों की माने तो पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की सूचना मिल रही है।वहीं आक्रोशित लोग धनसार थाना के मुख्य द्वार पर टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि कई थाने की पुलिस, कई वरीय अधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। वहीं धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पूरी तरह से ठप है। जबकि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।बताते चले कि झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्ट्री कोलियरी के समीप शनिवार की देर रात अपराधियों ने सिंह मेंशन समर्थक बुधन मंडल को गोली मारी थी। जिसकी इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई है। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। वही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जबकि पुलिस मामले को शांत कराने में लगी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!