बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म श्री सम्मान से सम्मानित शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा का निधन हो गया है. उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. मीडिया से बात करते हुए उनके बेटे ने बताया कि दो दिन पहले घर में ही गिर जाने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी. चोट से ब्रेन हेमरेज हो गई. उसके बाद उन्हें श्री साईं हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां वो वेटिंलेटर पर थे. वो शिक्षा विभाग में रिजनल डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें कि शारदा सिन्हा ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि किस्मत से मेरी तरह मेरे पति बृजकिशोर सिन्हा को भी गीत संगीत से काफी लगाओ था. शादी के बाद उन्होंने मेरी सास को मनाकर मेरी गायिकी को जिंदा रखने में मदद की थी. मेरी शादी 1970 में बेगूसराय जिला में हुई थी. शादी के बाद ससुराल का माहौल अलग था. मेरी सासू मां का साफ कहना था कि घर में भजन करने तक ठीक है, लेकिन उससे आगे गाना-बजाना नहीं चलेगा. जिसके बाद पति बृजकिशोर सिन्हा बहुत मदद किए.