धनबाद के चर्चित कारोबारी पुंज सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने एक अक्टूबर तक भेजा जेल ब्रॉडसन कंपनी के पूर्व निदेशक है पुंज सिंह, मूल रूप से बिहार के आरा के हैं, धनबाद और झरिया में भी है मकान

पटना: धनबाद के पुंज सिंह, जो बिहार-झारखण्ड के चर्चित बालू-शराब कारोबारी हैं. साथ ही, ब्रॉडसन कंपनी के पूर्व निदेशक और बालू सिंडिकेट के सदस्य भी हैं, उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुंज सिंह पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जांच चल रही थी। पुंज सिंह पर अवैध बालू खनन और कोयले के कारोबार में अवैध कमाई करने का आरोप है। उन्हें 210 करोड़ से अधिक की सरकारी संपत्ति के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पुंज सिंह पर ईडी पूर्व से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रही है। पुंज सिंह के बिहार-झारखंड के अलग-अलग ठिकानों पर इसी वर्ष मार्च में निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। सबूत मिलने के बाद शुक्रवार को पटना क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इन्हें जेल भेज दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कहां के हैं पुंज सिंह:-

पुंज सिंह मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले हैं और वे धनबाद में कासा सेलेस्ट में रहते हैं. झरिया में भी उनका मकान है. गिरफ्तारी के बाद पुंज सिंह को विशेष अदालत के न्यायाधीश रूपेश सिंह के समक्ष पेश किया गया। जहां से इन्हें पहली अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया गया है।
बालू के अवैध कारोबार मामले की जांच ईडी लंबे समय से कर रही है। इसी मामले में राधा चरण सेठ समेत छह लोगों के खिलाफ ईडी चार्जशीट तक दायर कर चुकी है। इन सभी पर आरोप है कि ये बिना ई-चालान के बालू का अवैध खनन, परिवहन एवं बिक्री किया करते थे।

क्या है मामला?
यहां बता दें कि इसी वर्ष मार्च महीने में ईडी ने पुंज सिंह के धनबाद, गोपालगंज और आरा के घर पर छापा मारा था। पुंज सिंह आदित्य मल्टीकाम प्रा. लि. कंपनी में भी निदेशक थे। यह मामला 210 करोड़ से अधिक के राजस्व चोरी से जुड़ा हुआ है।
इससे पूर्व ईडी की टीम ने विधान पार्षद राधाचरण सेठ, सुभाष यादव और अन्य के यहां भी छापा मारा था। छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी ने चल-अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, संदिग्ध बैंकिंग लेनदेन सहित कई अन्य बालू और कोल माफियाओं से जुड़े कनेक्शन को खंगाला और जब्त किया गया था।

About Author

error: Content is protected !!