रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 20 सितंबर को सुबह 11:00 बजे दिल्ली से देवघर के लिए रवाना होंगे। वहां से अमित शाह सीधे भोगनाडीह जाएंगे। वहां पर वे वीर शहीद सिद्धो कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद भोगनाडीह से करीब 12:30 बजे साहिबगंज पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। वहां पर वो जनसभा को संबोधित करेंगे और संताल परगना परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित झारखंडी धाम में 3:00 बजे पहुंचेंगे। जहां पर शिव दर्शन और पूजा अर्चना करने के बाद लगभग 3:30 बजे धनबाद प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करने के साथ ही परिवर्तन महासभा को भी संबोधित करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!