धनबाद में जेल में तैनात एक सिपाही बुधवार की देर शाम गांजा के साथ पकड़ा गया. उसे जेल से धनबाद थाना लाया गया. पुलिस अधिकारियों ने वर्दी खोलवाकर उसे हाजत में बंद कर दिया है. धनबाद थानेदार ने जेल के अंदर जाकर मामले की छानबीन की, ज्यादा कीमत लेकर जेल में गांजा की बिक्री कर मोटी कमाई की जा रही है. जेल में गांजा के साथ सिपाही की गिरफ्तारी से उक्त खबर की पुष्टि हो गई है. फिलहाल, पुलिस महकमा सिपाही से पूछताछ कर गांजा व अन्य नशीले पदार्थों की जेल में आमद की जानकारी लेगा. इस मामले में जेल प्रशासन के कई लोगों की गर्दन फंस सकती है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!