रांची : हम पार्टी के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी पूरे दमखम के साथ झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष असेसमेंट करवा रहे हैं। रूपरेखा तैयार की जा रही है। कौन-कौन सीट यहां पर हमको बनता है, उन सीटों पर दावा ठोकेंगे। उक्त बातें जीतनराम मांझी ने राजधानी रांची में आयोजित MSME कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से कही। मौके पर जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को घर का भेदिया तक बता दिया। जीतन ने कहा कि जो शख्स बाहर जाकर घर का भेद दूसरों के सामने उगलता है, वह घरेलू नहीं हो सकता। भारत की चीजों को राहुल विदेशों में कहते हैं, वह पूरी तरह से एंटी नेशनल है। उनको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!