अगले चार रोज खूब होगी बारिश, 18 जिलों में यलो अलर्ट

पटना : अगले तीन से चार रोज तक बिहार के 18 जिलों में तेज बारिश होगी। ठनका गिरने की भी प्रबल संभावना है। तेज बारिश और ठनका को लेकर उन सभी 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना मौसम केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने मीडिया को बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाले मौसमी सिस्टम की वजह से मानसून टर्फ के रूट में भी बदलाव होने की संभावना है। इस चलते बिहार में अच्छी बारिश हो सकती है। इस साल अभी तक बिहार में 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

गुजरे 24 घंटों की बात करें तो बिहार का सबसे गर्म जिला सीतामढ़ी रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी पटना का तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About Author

error: Content is protected !!