मोबाइल फ़ोन से हो जाए सावधान, जेब में रखे मोबाइल में होता है धमाका

बिहार : नवादा में एक हैरतअंगेज़ घटना घटी है। जहां एक शख्स की जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में पीड़ित के पैर बुरी तरह झुलस गया हैं,जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ये मोबाइल VIVO कंपनी का था,जो अचानक जेब में ही ब्लास्ट कर गया। जख्मी शख्स नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के राजादेवर गांव का रहनेवाला बताया जा रहा है। पीड़ित शख्स ने बताया कि उसकी पॉकेट में मोबाइल था,जो अचानक से ब्लास्ट कर गया। उसने आगे ये कहा कि इस घटना के बाद अब ये तय हो गया है कि मोबाइल फोन भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!