मैथन टोल प्लाजा के पास सघन वाहन जांच, 55 वाहनों पर 10 लाख का जुर्माना

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मैथन टोल प्लाजा के पास सघन वाहन जांच, 55 वाहनों पर 10 लाख का जुर्माना

धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर शुक्रवार देर शाम मैथन टोल प्लाजा के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी, मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों की जांच की।
अभियान के दौरान व्यावसायिक और निजी वाहनों के परमिट, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ओवरलोडिंग, सीट बेल्ट और हेलमेट समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों एवं सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 55 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इन वाहनों से कुल 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सड़क सुरक्षा टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। चालकों से ओवरस्पीडिंग से बचने, लेन ड्राइविंग का पालन करने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिले में सघन वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

About Author

error: Content is protected !!