पुलिस को देखते ही ट्रक छोड़कर भागे चालक और सह-चालक, जांच में 38 मवेशी बरामद

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मैथन। गुप्त सूचना के आधार पर मैथन पुलिस ने झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर देर रात कार्रवाई करते हुए मवेशियों से लदे एक ट्रक को जब्त किया। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक और सह-चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, WB 25L 2288 नंबर के ट्रक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें कुल 38 मवेशी बेहद क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंसकर लदे मिले। बरामद मवेशियों में 18 गाय, 4 भैंस, 12 गाय के बछड़े और 4 भैंस के बछड़े शामिल हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस को तीन बछड़े मृत अवस्था में मिले। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और फरार चालक एवं सह-चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।

About Author

error: Content is protected !!