निरसा में अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर जब्त

निरसा में अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरसा: निरसा क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार शाम अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान एमपीएल ओपी क्षेत्र से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया।

प्रशासनिक टीम ने पंडरा मोड़, गणेश स्थान मोड़ और बारबिंदिया के समीप जांच अभियान चलाया। इसी दौरान तीन ट्रैक्टरों को अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद तीनों जब्त ट्रैक्टरों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए एमपीएल ओपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

निरसा अंचल निरीक्षक के अनुसार, जब्त किए गए वाहनों और उनमें लदे बालू की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू के कारोबार और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन की लगातार कार्रवाई से अवैध रूप से बालू का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने की उम्मीद है।

About Author

error: Content is protected !!