ट्रैफिक पुलिस से धक्का-मुक्की पड़ी भारी, एसएसपी ने एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

ट्रैफिक पुलिस से धक्का-मुक्की पड़ी भारी, एसएसपी ने एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। बैंक मोड़ में ट्रैफिक जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी और आम लोगों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद के एसएसपी ने संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार, दिन में बैंक मोड़ इलाके में एक बाइक सवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोके जाने के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक पर सवार महिला को धक्का लग गया, जिससे वह सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और ट्रैफिक पुलिसकर्मी का विरोध करने लगे।

इसी दौरान भीड़ और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी ने घटना को गंभीरता से लिया और पुलिसकर्मी के साथ कथित धक्का-मुक्की करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। पुलिस अब वीडियो फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट या धक्का-मुक्की को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, ट्रैफिक जांच के दौरान आम लोगों के साथ किसी तरह के दुर्व्यवहार या अनुचित व्यवहार की शिकायत मिलने पर उसकी भी जांच की जाएगी

About Author

error: Content is protected !!