हजारीबाग में पुलिस और अफीम तस्करों के बीच मुठभेड़, एक घायल; दो तस्कर हथियार व अफीम के साथ गिरफ्तार

हजारीबाग में पुलिस और अफीम तस्करों के बीच मुठभेड़, एक घायल; दो तस्कर हथियार व अफीम के साथ गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपारण थाना क्षेत्र में अफीम तस्करों के साथ मुठभेड़ की। मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर घायल हो गया, जबकि पुलिस ने दो अफीम तस्करों को हथियार और अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक आरोपी को गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

वहीं, पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से हथियार और अफीम बरामद की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, पूरे नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में मादक पदार्थ तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!