इलेक्ट्रिक स्कूटी से परेशान युवक ने शोरूम के बाहर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, देखते ही देखते जलकर राख हुई स्कूटी

धनबाद में इलेक्ट्रिक स्कूटी पर गुस्सा पड़ा भारी!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Dhanbad: इलेक्ट्रिक स्कूटी से परेशान युवक ने शोरूम के बाहर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, देखते ही देखते जलकर राख हुई स्कूटी

धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटी को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्कूटी के बार-बार खराब होने से परेशान एक युवक ने शोरूम के बाहर अपनी बैटरी से चलने वाली स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
देखते ही देखते स्कूटी धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह राख हो गई। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि युवक अपनी स्कूटी में बार-बार आ रही खराबी से परेशान था। आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद सर्विस सेंटर की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। इसी नाराजगी में युवक ने शोरूम के बाहर यह कदम उठाया।
स्कूटी में आग लगाए जाने के बाद गोविंदपुर-सरायढेला मार्ग पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को शांत कराया। इसके बाद जली हुई स्कूटी को सड़क से हटाया गया।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, शोरूम प्रबंधन ने युवक के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पूरे मामले की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है।
सवाल यह है कि आखिर इलेक्ट्रिक स्कूटी में ऐसी कौन-सी परेशानी थी, जिससे परेशान होकर युवक ने अपनी ही स्कूटी को आग के हवाले कर दिया?

About Author

error: Content is protected !!