मधुबन पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, CCTV लगाने का निर्देश

मधुबन पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, CCTV लगाने का निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाघमारा: धनबाद के मधुबन थाना क्षेत्र के नावागढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अहम कदम उठाया है। मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र की ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण किया और सभी दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण चोरी या अन्य आपराधिक घटनाओं के बाद अपराधियों की पहचान करने में कठिनाई होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने संवेदनशील प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की पहल की है।
थाना प्रभारी शुभम कुमार ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी व्यापारी अपनी दुकानों में गुणवत्तापूर्ण सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं। इससे किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस को जांच में मदद मिलेगी और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
मधुबन पुलिस की इस पहल का स्थानीय व्यापारियों ने स्वागत किया है। व्यापारियों का कहना है कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और व्यवसायियों का भरोसा भी बढ़ेगा।

रिपोर्ट: सुल्तान खान, बाघमारा

About Author

error: Content is protected !!