ATM से जबरन पैसे निकलवाकर छिनतई करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, मुंबई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

ATM से जबरन पैसे निकलवाकर छिनतई करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, मुंबई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

9 जुलाई 2025 की वारदात में पहले ही दो आरोपी जा चुके हैं जेल, तीसरे आरोपी को भी नगर थाना पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

गिरिडीह: नगर थाना पुलिस ने एटीएम से जबरन रुपये निकलवाकर छिनतई करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के बनखंजो निवासी एमडी रिजवान अंसारी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई 2025 को पीरटांड़ निवासी नवल किशोर मुर्मू से शहर के एक एटीएम में कुछ अपराधियों ने जबरन रुपये निकलवाकर छिनतई की थी। घटना के बाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस पहले ही साकिब और अफरोज नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, घटना के बाद एमडी रिजवान अंसारी फरार होकर मुंबई चला गया था।
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव स्थित घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

About Author

error: Content is protected !!