हरिहरपुर थाना में SSP प्रभात कुमार ने लौटाए 8 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

हरिहरपुर थाना में SSP प्रभात कुमार ने लौटाए 8 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के हरिहरपुर थाना में शनिवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए गए 8 खोए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने धनबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने थाना का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख संधारण और लंबित मामलों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।

एसएसपी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान और अपराध नियंत्रण को लेकर धनबाद पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!