निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि को मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि को मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Topchanchi/Dhanbad: तोपचांची प्रखंड की बरमांडिया पंचायत अंतर्गत नेपोडीह गांव में शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, सुभाष रवानी स्थानीय ग्रामीणों के बुलावे पर नेपोडीह गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव की सड़क पर भारी पत्थर लदे हाइवा वाहनों का लगातार आवागमन हो रहा है, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में एक बच्ची हाइवा की चपेट में आने से बाल-बाल बची थी।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क पर बोर्ड लगाकर 10 टन से अधिक भार वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की सूचना दी गई है, लेकिन इसके बावजूद भारी वाहन लगातार इस मार्ग से गुजर रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में सुभाष रवानी ने बताया कि वे ग्रामीणों की शिकायत पर स्थल निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद लौटने के दौरान स्वयं को पत्थर खनन संचालक बताने वाले नीरज तिवारी ने उन्हें कथित रूप से धमकी दी और दोबारा क्षेत्र में आने पर जान से मारने की बात कही।
सुभाष रवानी ने कहा कि क्षेत्र में चल रहे पत्थर खनन और भारी वाहनों के संचालन को लेकर वे पहले भी जिला प्रशासन और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) को अवगत करा चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

About Author

error: Content is protected !!