फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपका, 14 जुलाई तक आत्मसमर्पण का निर्देश

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपका, 14 जुलाई तक आत्मसमर्पण का निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: मधुबन थाना कांड संख्या 02/25 के प्राथमिक अभियुक्त विजय कुमार पासवान, पिता राम चरित्र पासवान, निवासी नारायण धोरा थाना मधुबन जिला धनबाद के खिलाफ माननीय न्यायालय श्री आई.जेड. खान, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी धनबाद द्वारा निर्गत इश्तेहार को पुलिस ने उसके घर पर चिपका कर तामिला कराया।
बताया गया कि अभियुक्त वर्तमान में फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर सहायक अवर निरीक्षक चमन कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त के दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया गया।
इश्तेहार के माध्यम से विजय कुमार पासवान को 14 जुलाई 2026 से पूर्व माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर उसके विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाघमारा से सुल्तान खान की रिपोर्ट

About Author

error: Content is protected !!