आउटसोर्सिंग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धनसार थाना का घेराव

आउटसोर्सिंग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धनसार थाना का घेराव

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में संचालित देवप्रभा कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कंपनी पर मनमानी करने और लगातार ब्लास्टिंग कर इलाके में भय का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि ब्लास्टिंग और डस्टिंग की वजह से आसपास के कई घरों में दरारें पड़ गई हैं, जिससे लोग दहशत में हैं।

बताया जा रहा है कि चांदमारी कोलियरी दुर्गा मंदिर के पीछे चल रहे इस माइनिंग प्रोजेक्ट को लेकर पहले कंपनी ने बाउंड्री के बाहर खुदाई नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब रात के समय बाउंड्री वॉल तोड़कर आगे भी खुदाई की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


इसी मुद्दे को लेकर आवाज उठा रहे युवा समाजसेवी सह दलित नेता मुकेश भुईयां को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग रविवार को धनसार थाना पहुंचे और थाना का घेराव करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने प्रशासन से आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी पर रोक लगाने, ब्लास्टिंग बंद कराने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

About Author

error: Content is protected !!