गिरिडीह में चला विशेष वाहन जांच अभियान, 4 वाहन जब्त, ₹78 हजार जुर्माना वसूला

गिरिडीह में चला विशेष वाहन जांच अभियान, 4 वाहन जब्त, ₹78 हजार जुर्माना वसूला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने गुरुवार को पपरवाटांड़ पुराने टोल प्लाजा के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया।
अभियान में ट्रैफिक इंस्पेक्टर, मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) और परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और ओवरलोडिंग समेत कई बिंदुओं की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए चार वाहनों को जब्त कर मुफस्सिल थाना भेज दिया गया।
वहीं मोटरसाइकिल और टोटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 78 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बिना हेलमेट और जरूरी दस्तावेजों के वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले में आगे भी विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!