क्लस्टर सिस्टम के विरोध में आजसू छात्र संघ का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

क्लस्टर सिस्टम के विरोध में आजसू छात्र संघ का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

धनबाद: झारखंड में लागू किए जा रहे क्लस्टर सिस्टम के विरोध में बुधवार को आजसू छात्र संघ ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विशाल महतो ने कहा कि क्लस्टर सिस्टम के कारण कई कॉलेजों में चल रहे विषयों और कोर्सों को बंद किया जा रहा है। जिन विषयों में शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे छात्रों के सामने गंभीर शैक्षणिक संकट खड़ा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के छात्रों को अब पढ़ाई के लिए दूर-दराज के कॉलेजों में जाना पड़ेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की परेशानी और बढ़ेगी। छात्र नेताओं का आरोप है कि सरकार की इस नीति से उच्च शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी और हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।
विशाल महतो ने यह भी कहा कि हाल ही में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन अब कॉलेजों में सीटों और कोर्सों में कटौती की जा रही है। ऐसे में भविष्य में शिक्षकों की नियुक्ति और छात्रों की पढ़ाई दोनों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
आजसू छात्र संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार क्लस्टर सिस्टम को वापस नहीं लेती है, तो राज्यभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!