धनबाद: तेतुलमारी थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात रवि कुमार और रोहित कुमार नामक दो युवक तेतुलमारी थाना पहुंचे, जहां उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद ओडी प्रभारी के साथ अभद्रता शुरू कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले को लेकर थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों युवकों को कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे शांत नहीं हुए और लगातार हंगामा करते रहे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।