बोकारो में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, CCL क्वार्टर में बन रहे थे हथियार; 4 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो। बिहार STF और बोकारो पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बेरमो के सुभाष नगर स्थित CCL क्वार्टर में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री बरामद की और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि फैक्ट्री का संचालक राज कुमार सिंह उर्फ बंटी फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो एसपी नाथु सिंह मीणा को बिहार STF और गुप्तचरों से सूचना मिली थी कि बेरमो इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार निर्माण का काम चल रहा है। इसके बाद STF और बोकारो पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर छापा मारा।

गिरफ्तार आरोपियों में देवघर निवासी उस्मान अंसारी उर्फ अरमान, मुंगेर निवासी रिजवान, इम्तियाज और संजय कुमार साव शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों पर बिहार के मुंगेर और झारखंड के देवघर जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने मौके से हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, मशीनें और अन्य सामग्री बरामद की है। पूरे अभियान का नेतृत्व बेरमो एसडीपीओ बी.एन. सिंह ने किया। इस दौरान बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, अवर निरीक्षक अरुण कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।