शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बड़ा खुलासा, बलिया का राज सिंह उर्फ चंदन गिरफ्तार

शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बड़ा खुलासा, बलिया का राज सिंह उर्फ चंदन गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी राज सिंह उर्फ चंदन को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से बिहार और पूर्वांचल के शूटर गिरोहों के संपर्क में था और हत्या की साजिश में उसकी अहम भूमिका सामने आई है।
जांच के अनुसार, चंद्रनाथ रथ की हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी। वारदात में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कई राज्यों में छापेमारी की। इसी दौरान बलिया कनेक्शन सामने आया, जिसके बाद राज सिंह उर्फ चंदन को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की बात कही जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, इस केस में बिहार और पूर्वांचल के कुछ पेशेवर शूटर भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। पुलिस को शक है कि हत्या सुपारी देकर कराई गई हो सकती है। कोलकाता और धनबाद समेत कई जगहों पर लगातार छापेमारी चल रही है।
इधर, पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम पहले भी धनबाद के Pathardih थाना पहुंचकर जांच कर चुकी है। बाइक नंबर और कॉल डिटेल के जरिए आरोपियों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है और आने वाले दिनों में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

About Author

error: Content is protected !!