Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची/धनबाद : Jharkhand Academic Council द्वारा जारी इंटरमीडिएट (कला) परीक्षा 2026 के परिणाम में जिले की छात्रा तब्बसुम परवीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उनके इस उत्कृष्ट परिणाम से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
तब्बसुम परवीन, पिता मो. इम्तियाज अंसारी एवं माता जुबैदा खातून की पुत्री हैं। वह ग्राम-गोसाईडीह, पंचायत-कदैयां थाना टुंडी जिला धनबाद
की निवासी हैं। उन्होंने UPG +2 High School Nagarkiyari से पढ़ाई करते हुए कुल 447 अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी (1st Division) में सफलता प्राप्त की।
विषयवार अंक इस प्रकार हैं:
अंग्रेजी: 86
हिंदी: 90
इतिहास: 92
भूगोल: 98
अर्थशास्त्र: 81
राजनीति विज्ञान: 77
तब्बसुम की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों ने गर्व जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह मुकाम दिलाया है। वहीं, परिवार के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
तब्बसुम ने कहा कि वह आगे चलकर एक अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं। उनकी यह सोच और लक्ष्य अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।