दुमका में बालू माफिया पर बड़ी कार्रवाई: 12 हजार CFT अवैध बालू जब्त, कई इलाकों में छापेमारी तेज

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका: जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सक्रिय बालू माफिया पर अब लगातार कार्रवाई की जा रही है। कड़े कानूनों के बावजूद माफिया खुलेआम अवैध कारोबार चला रहे थे, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा था।

सूत्रों के अनुसार रानीश्वर, जामा और शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध बालू उठाव हो रहा था। माफिया रैयती जमीन पर डंपिंग यार्ड बनाकर ट्रक और हाइवा के जरिए बालू को बिहार और पश्चिम बंगाल तक भेज रहे थे। जामा क्षेत्र के सिलांदा सहित कई घाटों से अवैध बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं।

इसी के तहत खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रानीश्वर थाना क्षेत्र के छोटा कामती गांव में छापेमारी की। इस दौरान करीब 12 हजार CFT (लगभग 120 ट्रैक्टर) अवैध बालू जब्त किया गया। मौके पर ही कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!