ओडिशा में चौंकाने वाली घटना, बैंक पहुंचा बहन का कंकाल लेकर युवक

ओडिशा के क्योंझर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। सोमवार को एक आदिवासी युवक अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया, जिससे बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
बार-बार चक्कर काटने के बाद उठाया कदम
मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान जीतू मुंडा के रूप में हुई है। वह अपनी बहन कलारा मुंडा के बैंक खाते से करीब 20 हजार रुपये निकालना चाहता था। इसके लिए वह कई बार बैंक गया, लेकिन हर बार कर्मचारियों ने खाता धारक को खुद उपस्थित कराने की बात कही।
जीतू ने पहले ही बैंक को अपनी बहन की मौत की जानकारी दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद उसे कोई स्पष्ट समाधान नहीं मिला। लगातार परेशान होने के बाद उसने यह चौंकाने वाला कदम उठाया।
3 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंचा
बताया जा रहा है कि जीतू अपनी बहन की कब्र से कंकाल निकालकर करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर ओडिशा ग्रामीण बैंक की मल्लिपसी शाखा पहुंचा। उसने कंकाल को बैंक परिसर में रख दिया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।
पुलिस और प्रशासन हरकत में आया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, जीतू अनपढ़ है और उसे बैंकिंग प्रक्रिया की सही जानकारी नहीं थी।
प्रशासन ने युवक को नियमों के बारे में समझाया और आश्वासन दिया कि जल्द ही उसे उसकी बहन के खाते की राशि दिलाई जाएगी। इसके बाद कंकाल को दोबारा दफना दिया गया।
सिस्टम पर उठे सवाल
यह घटना सिर्फ एक अजीब मामला नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग जागरूकता की कमी और