रामगढ़ में बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्टल बरामद, फायरिंग की घटना कबूली

रामगढ़ में बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्टल बरामद, फायरिंग की घटना कबूली

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पतरातू में पुलिस की छापेमारी, आरोपी के घर से हथियार बरामद — पहले से भी दर्ज हैं मामले

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पतरातू थाना क्षेत्र से की गई है, जहां आरोपी के पास से 9 एमएम का पिस्टल भी बरामद किया गया है।
एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोलिया गांव निवासी अनीश अंसारी अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोलिया गांव से अनीश अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से 9 एमएम पिस्टल बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि यह हथियार उसे राहुल दुबे गैंग के एक सदस्य द्वारा रखने के लिए दिया गया था। साथ ही उसने यह भी कबूल किया कि इसी पिस्टल का इस्तेमाल उसने एक फायरिंग की घटना में किया था।
पुलिस के अनुसार, अनीश अंसारी के खिलाफ पहले से ही पतरातू थाना में मामला दर्ज है और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
इस छापेमारी अभियान में इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानी नगर ओपी प्रभारी अख्तर अली सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

About Author

error: Content is protected !!