10 साल से फरार स्थाई वारंटी लबेश्वर मुर्मू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद जिले के मनियाडीह थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फतेहपुर निवासी लबेश्वर मुर्मू (पिता स्व. कारू मुर्मू) को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2014 के एक पुराने मामले में वांछित था। उसके खिलाफ ST No. 498(A)/14 एवं GR No. 2929/14 के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी अखवर खान ने बताया कि आरोपी पिछले 10 वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को धनबाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।