5 साल बाद संजय कुशवाहा को राहत, 2021 के केस में कोर्ट ने किया बरी

5 साल बाद संजय कुशवाहा को राहत, 2021 के केस में कोर्ट ने किया बरी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद | सम्राट अशोक कल्याण क्रांति संघ के अध्यक्ष संजय कुशवाहा को 2021 में दर्ज एक मामले में बड़ी राहत मिली है। करीब पांच साल बाद आए फैसले में अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया।
क्या था पूरा मामला?
यह मामला कोरोना काल के दौरान धनबाद के डायमंड क्रॉसिंग इलाके से जुड़ा है। उस समय प्रशासन द्वारा क्षेत्र में रह रहे लोगों को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी बीच संजय कुशवाहा स्थानीय लोगों को राहत दिलाने और उन्हें कुछ समय की मोहलत दिलाने के लिए तत्कालीन सांसद पशुपतिनाथ सिंह से मिलने गए थे।
साजिश के तहत केस दर्ज होने का आरोप
संजय कुशवाहा ने दावा किया कि उसी दौरान उनके खिलाफ साजिश के तहत मामला दर्ज कराया गया। एफआईआर में उन पर और उनके समर्थकों पर एक कार्यकर्ता के घर में घुसकर उसे बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगाया गया था।
कोर्ट का फैसला
करीब पांच साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में संजय कुशवाहा को बरी कर दिया। इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
समर्थकों में खुशी की लहर
फैसले के बाद उनके समर्थकों ने इसे “सच्चाई की जीत” बताया और न्यायपालिका पर भरोसा जताया।

About Author

error: Content is protected !!