केंदुआडीह भू-धंसान पर विधायक राज सिन्हा सख्त, 23 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

केंदुआडीह भू-धंसान पर विधायक राज सिन्हा सख्त, 23 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: केंदुआडीह क्षेत्र में भू-धंसान और गैस रिसाव की गंभीर घटना ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने इस मामले को लेकर प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ा रुख अपनाया है।


विधायक ने साफ कहा है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे 23 अप्रैल 2026 से केंदुआडीह में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई की मांग की थी और खुद भी दो बार घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हालात यह हैं कि धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क कई दिनों से बंद पड़ी है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विधायक ने आरोप लगाया कि प्रशासन और बीसीसीएल एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं।
राज सिन्हा ने उपायुक्त को दिए पत्र में यह भी चेताया है कि सड़क के किनारे गुजर रही पेयजल पाइपलाइन पर भी खतरा मंडरा रहा है, जिससे लाखों लोगों के सामने जल संकट खड़ा हो सकता है।

उन्होंने मांग की है कि:
सड़क की तत्काल मरम्मत हो
गैस रिसाव पर नियंत्रण किया जाए
प्रभावित परिवारों का जल्द पुनर्वास किया जाए
वहीं, विधायक की धरने की चेतावनी के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि 23 अप्रैल से पहले हालात सुधरते हैं या मामला और गर्माता है।

About Author

error: Content is protected !!