टुंडी में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 3 पिकअप वैन जब्त, चालक गिरफ्तार

टुंडी में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 3 पिकअप वैन जब्त, चालक गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: टुंडी पुलिस का एक्शन, अवैध कोयला लदे 3 वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वैन को जब्त किया है। इस दौरान तीनों वाहनों के चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
यह कार्रवाई गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर होते हुए गिरिडीह के रास्ते अवैध कोयला बिहार ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत थाना गेट पर बैरियर लगाकर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान तीन संदिग्ध पिकअप वैन को रोका गया, जिनकी जांच में अवैध कोयला बरामद हुआ।

पकड़े गए वाहन और आरोपी:
JH 10 DC 3436 – चालक रंजीत कुमार यादव (19), निवासी भूली, धनबाद

JH 10 CU 4952 – चालक गुड्डू कुमार (23), निवासी भोजपुर, बिहार

JH 10 DD 5236 – चालक बेसलाल कुमार (22), निवासी भोजपुर और रोहित कुमार, निवासी आरा

पुलिस के अनुसार सभी वाहनों में अवैध रूप से कोयला लदा हुआ था, जिसे जब्त कर लिया गया है।
थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस तस्करी गिरोह के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचा जा सके।

About Author

error: Content is protected !!