भौंरा महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर सांसद समर्थक पर फायरिंग, इलाके में दहशत

भौंरा महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर सांसद समर्थक पर फायरिंग, इलाके में दहशत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंरा ईजे (EJ) महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य गेट के पास सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नकाबपोश अपराधियों ने अचानक चार राउंड हवाई फायरिंग कर दी। गोली की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।


मिली जानकारी के अनुसार, सांसद समर्थक और यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के सचिव गफ्फार अंसारी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे थे। अधिकारियों से बातचीत के बाद जैसे ही वे अपने समर्थकों के साथ बाहर निकले, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने पहले लाठी-डंडों से मारपीट की और इसके बाद दहशत फैलाने के लिए लगातार चार राउंड हवाई फायरिंग की। इस दौरान घटनास्थल पर खड़ी एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।


घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।


सूचना मिलते ही भौंरा ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

About Author

error: Content is protected !!