चास थाना प्रभारी का ऑडियो वायरल, अमर्यादित भाषा पर गिरी गाज – पद से हटाया गया

चास थाना प्रभारी का ऑडियो वायरल, अमर्यादित भाषा पर गिरी गाज – पद से हटाया गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोशल मीडिया पर इन दिनों चास थाना प्रभारी का एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें थाना प्रभारी द्वारा अजय नामक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन हरकत में आया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), चास (सदर बोकारो) को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया।

जांच प्रतिवेदन में यह पुष्टि हुई कि वायरल ऑडियो में थाना प्रभारी पु०नि० सुषमा कुमारी द्वारा एक पुरुष के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से सुषमा कुमारी को चास थाना प्रभारी के पद से हटा दिया गया है। उन्हें अगले आदेश तक पुलिस केन्द्र, बोकारो में पदस्थापित किया गया है।

इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस विभाग अपने अधिकारियों के आचरण को लेकर सख्त है और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!