धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार को लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। जमुनिया नदी में कार्रवाई के बावजूद इलाके में अवैध खनन और कोयला डिपो का संचालन लगातार जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय लोगों के अनुसार, कोयला तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम कहते फिर रहे हैं — “सब सिस्टम में सेट है”। इस तरह की बातों ने पूरे इलाके में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आदिवासी बस्ती के समीप कथित रूप से संचालित अवैध डिपो से रोजाना कई वाहनों के जरिए कोयला दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। इसके बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो अवैध खनन से होने वाले भू-धसान और बड़े हादसों का खतरा और बढ़ सकता है।
अब देखना यह है कि प्रशासन इन गंभीर आरोपों और चर्चाओं पर क्या रुख अपनाता है, या फिर माफिया का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।