हजारीबाग एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हजारीबाग की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधनवार प्रखंड के मनरेगा जूनियर इंजीनियर (JE) अंकुश कुमार को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि नई योजना के स्वीकृति एवं कार्य शुरू कराने के बदले JE द्वारा लाभुक से लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर लाभुक ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत की सत्यता जांचने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते समय धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आम लोगों में उम्मीद जगी है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसे कदम आगे भी जारी रहेंगे।