चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में एसपी, फाइनेंस कंपनियों को दी सख्त चेतावनी

चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में एसपी, फाइनेंस कंपनियों को दी सख्त चेतावनी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंदौली: जिले में कानून व्यवस्था को लेकर नवागत एसपी आकाश पटेल लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने जहां पुलिस कर्मियों पर सख्ती दिखाई, वहीं अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया। अब एसपी ने फाइनेंस एजेंसियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ा निर्देश जारी किया है।
एसपी आकाश पटेल ने जिले की सभी फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर साफ तौर पर कहा कि EMI बकाया होने पर किसी भी ग्राहक के साथ जबरदस्ती या गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी एजेंसी या उनके एजेंट द्वारा जबरन वाहन छीना गया, तो इसे लूट माना जाएगा और सीधे मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
दरअसल, अक्सर यह देखने को मिलता है कि फाइनेंस एजेंसियों के एजेंट EMI न देने की स्थिति में वाहन मालिकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और जबरन गाड़ी जब्त कर लेते हैं। इस दौरान कई बार विवाद बढ़ जाता है और मारपीट जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं।
इन्हीं घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन करें और किसी भी तरह की दबंगई से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून अपने हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!