रजौली में शराब लदी स्कॉर्पियो पलटी, जांच चौकी पर उठे सवाल

रजौली में शराब लदी स्कॉर्पियो पलटी, जांच चौकी पर उठे सवाल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार : नवादा के रजौली में एक बार फिर समेकित जांच चौकी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। झारखंड से बिहार में प्रवेश कर रही अंग्रेजी शराब से लदी एक स्कॉर्पियो वाहन जांच चौकी पार करने के कुछ ही दूरी पर हादसे का शिकार हो गई।

घटना रजौली ओवरब्रिज के समीप की है, जहां स्कॉर्पियो (BR01JP3789) अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन काफी तेज गति में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।
हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी हुई थी, जो झारखंड से बिहार लाई जा रही थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जांच चौकी पर सख्ती से जांच होती, तो शायद यह वाहन आगे नहीं बढ़ पाता।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब लेकर जा रहा वाहन जांच चौकी से कैसे गुजर गया? क्या जांच में लापरवाही हुई या फिर कोई मिलीभगत है?
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

About Author

error: Content is protected !!