तेलीपाड़ा में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद के तेलीपाड़ा इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक दुकान के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी निरंजन कुमार जब सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने दुकान के बाहर एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति सो रहा है, लेकिन नजदीक जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया गया, लेकिन काफी पूछताछ के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतक आदिवासी समुदाय से जुड़ा बताया जा रहा है और उसका संबंध पूर्वी टुंडी क्षेत्र से होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एएसआई राजीव कुमार चौबे के नेतृत्व में शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। अब देखना होगा कि आखिर यह मौत किन परिस्थितियों में हुई।