रामगढ़ में राहुल दुबे गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार, फायरिंग की साजिश नाकाम

रामगढ़ में राहुल दुबे गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार, फायरिंग की साजिश नाकाम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के सात सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देशी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
वीओ (वॉयस ओवर):
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी पतरातू स्थित MGCPL कंपनी के ओवरब्रिज निर्माण कार्य को बाधित करने की साजिश रच रहे थे। ये सभी लेवी वसूलने और इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दोबारा फायरिंग करने की फिराक में थे।
समय रहते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनकी योजना को नाकाम कर दिया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

About Author

error: Content is protected !!