जमशेदपुर में खूनी रंजिश: चापड़ और गोली से हमला, दो युवक गंभीर

जमशेदपुर में खूनी रंजिश: चापड़ और गोली से हमला, दो युवक गंभीर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर: शहर के जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।
छायानगर के डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने दो युवकों पर धारदार चापड़ से ताबड़तोड़ हमला किया गया, इसके बाद अपराधियों ने गोली भी चला दी।
घटना में चंडीनगर निवासी नंदू लोहार (25) और उसका दोस्त सन्नी पुष्टि उर्फ जगन्नाथ पुष्टि (22) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हमले की भयावहता:
सन्नी को एक आंख में गोली लगी है
सिर और हाथ में चापड़ से गहरे जख्म
नंदू के सिर, हाथ और छाती पर बेरहमी से वार
दोनों घायलों को इलाज के लिए टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है, जहां सन्नी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

घटनास्थल से क्या मिला?
पुलिस ने मौके से
2 पिलेट
2 खोखा
3 जोड़ी चप्पल
खून से सना कपड़ा
बरामद किया है।

हमले की वजह:
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई और रामनवमी के दौरान हुए पुराने विवाद को लेकर यह खूनी झड़प हुई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

About Author

error: Content is protected !!