धनबाद में अपराधियों का तांडव! बच्चों को बंधक बनाकर 20 लाख के जेवरात और 3 लाख नगद की डकैती, पुलिस की देरी पर उठे सवाल

धनबाद में अपराधियों का तांडव! बच्चों को बंधक बनाकर 20 लाख के जेवरात और 3 लाख नगद की डकैती, पुलिस की देरी पर उठे सवाल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में अपराधियों का खौफनाक चेहरा सामने आया है।
मिश्रीडीह मोड़ स्थित कैलाश मिश्रा के घर में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया।
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने घर में घुसते ही बच्चों को बंधक बना लिया और पूरे परिवार को डराकर करीब 3 लाख रुपये नगद और लगभग 20 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए।
घटना के बाद गृहस्वामी कैलाश मिश्रा ने रात करीब 2 बजे बरवाअड्डा थाना को सूचना दी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पुलिस करीब ढाई घंटे की देरी से सुबह 4:30 बजे मौके पर पहुंची।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मौके पर सिर्फ औपचारिकता निभाई—फोटो खींचकर लौट गई और कहा गया कि “बड़ा बाबू आने के बाद ही सामान को छुएं”।
इस पूरी घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, वहीं रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज डकैती कांड का खुलासा कब तक कर पाती है।

About Author

error: Content is protected !!