झारखंड – बंगाल सीमा पर सख्ती: डुबुर्डीही चेकपोस्ट पर वाहन से 4 लाख रुपये नकद जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चुनाव से पहले बढ़ी निगरानी, वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर प्रशासन की कार्रवाई

धनबाद | सोमवार
आगामी चुनाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल–झारखंड सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में सोमवार को डुबुर्डीही चेकपोस्ट पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की।
जांच के दौरान झारखंड की ओर से आसनसोल जा रही एक चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन से 4 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
मौके पर तैनात एसएसटी मजिस्ट्रेट, आबकारी विभाग, केंद्रीय सुरक्षा बल तथा चौरंगी फाड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन में सवार व्यक्ति से नकद राशि के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। हालांकि, संबंधित व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
इसके बाद प्रशासन ने पूरी राशि को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों के अनुसार, चुनाव के मद्देनजर सीमा क्षेत्रों में लगातार सघन निगरानी की जा रही है, ताकि अवैध धन के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सके और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित हो सके।