धनबाद: रामनवमी को लेकर बाइक फ्लैग मार्च, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

धनबाद में रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर में बाइक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फ्लैग मार्च में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान लोगों को शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।

अधिकारियों ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग मिल-जुलकर रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

About Author

error: Content is protected !!