नाबालिग को ब्लैकमेल कर बनाया संबंध, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को ब्लैकमेल कर बनाया संबंध, आरोपी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंस्टाग्राम ID लेकर किया दुरुपयोग, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के पांडेय टोला से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक 20 वर्षीय युवक पर नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता की मां द्वारा 17 मार्च को बालीडीह थाना में कांड संख्या 58/26 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी निखिल तिवारी ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर उसका इंस्टाग्राम ID हासिल कर लिया।
इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हुए लड़की पर दबाव बनाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इतना ही नहीं, उसने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने सामाजिक बदनामी के डर से शुरुआत में मामले को दबाने की कोशिश की और आरोपी को समझाया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ते साइबर दुरुपयोग और नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

About Author

error: Content is protected !!