लातेहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर समेत हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लातेहार पुलिस को नक्सल अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भा०क०पा० (माओवादी) संगठन के 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर और 2 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों नक्सली लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और कई नक्सली घटनाओं में इनकी संलिप्तता की जानकारी मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने इन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तारी के दौरान नक्सलियों के पास से एक AK-47 राइफल की मैगजीन, एक वायरलेस सेट, करीब 1.5 लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में कारतूस और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और अन्य नक्सलियों के बारे में अहम जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।