झरिया में हैरान करने वाला मामला: विवाहिता प्रेमी संग फरार, दो बच्चों और नाबालिग ननद को भी साथ ले गई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झरिया (धनबाद): धनसार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि महिला अपने साथ अपने दो बच्चों और पति की नाबालिग बहन को भी ले गई।

जानकारी के अनुसार, धनसार थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रकाश तुरी ने थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि उनकी पत्नी अंजली अपने प्रेमी सूरज के साथ घर से फरार हो गई है। जाते समय वह अपने दोनों बच्चों के साथ-साथ पति की नाबालिग बहन को भी अपने साथ ले गई।

घटना की जानकारी मिलते ही धनसार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी सूरज की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही उसके परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
इस अनोखी घटना से पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस बच्चों और नाबालिग लड़की को कितनी जल्दी सुरक्षित वापस ला पाती है।