बिहार विधानसभा को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, स्पीकर प्रेम कुमार पहुंचे मौके पर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पटना : बिहार विधानसभा को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को राजधानी पटना में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरी स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे विधानसभा परिसर की सघन जांच शुरू कर दी।
सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक दस्ते और अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है। विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, धमकी किसने और किस माध्यम से दी, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर विधानसभा परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों की सघन जांच शुरू कर दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।