गैराज में खड़ी कार में लगी आग, धनबाद की बीसीसीएल कॉलोनी में मचा हड़कंप

गैराज में खड़ी कार में लगी आग, धनबाद की बीसीसीएल कॉलोनी में मचा हड़कंप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: जिले के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल की बी-टाइप कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक गैराज में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार कॉलोनी स्थित एक घर के गैराज में खड़ी थी। अचानक कार से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
घटना की सूचना मिलते ही पुटकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
कार मालिक बीसीसीएल कर्मी मुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि वे घर के अंदर थे। इसी दौरान बाहर से शोर सुनाई दिया। बाहर निकलने पर देखा कि गैराज में खड़ी उनकी कार धूं-धूं कर जल रही है। उन्होंने बताया कि जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया था।
फिलहाल पुटकी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

About Author

error: Content is protected !!